IAS EXAM Preparation in Hindi Language for Students

IAS EXAM Preparation in Hindi Language for Students
Spread the love

IAS EXAM Preparation in Hindi Language for StudentsIAS EXAM Preparation in Hindi Language for Students (IAS EXAM की तैयारी हिन्दी में)

इस लेख में आईएएस की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कुछ नोट्स दिए जा रहे हैं जो उनकी परीक्षाओं में सहायता करेंगे। IAS EXAM Preparation in Hindi Language for Students

IAS EXAM प्रारूप…

सर्वप्रथम UPSC Exam (CSE) के प्रारूप को समझना आवश्यक है। UPSC Exam (CSE) तीन चरणों में पूर्ण होता है…

1 प्रारम्भिक परीक्षा (Pre. Exam)

2 मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

3 साक्षात्कार (Interview)

UPSC (CSE) के उम्मीदवार की अंतिम मेरिट रैंक Mains Exam के केवल 7 papers और Interview के अंक के कुल अंकों पर निर्भर करती है।

1 प्रारम्भिक परीक्षा (Pre. Exam)…

यह परीक्षा केवल Mains Exam में प्रवेश करने के लिए होती है अर्थात् इसके अंक अंतिम मेरिट रैंक में नहीं जोड़े जाते हैं। इस परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय, वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के होते हैं। इस परीक्षा में दो अनिवार्य papers होते हैं। प्रत्येक paper 200 अंकों का होता है।

Gs 1st और Gs 2nd (CSAT)

Gs 2nd जिसे CSAT भी कहते हैं, के अंक प्रारम्भिक परीक्षा के पूर्णांक में नहीं जोड़े जाते हैं। ये केवल qualify paper होता है जिसमें 33% अंक लाने की जरूरत होती है। यदि उम्मीदवार Gs 1st के अंकों के आधार पर उस वर्ष के कट-ऑफ मार्क्स को पार कर लेता है तो उसका Selection UPSC (CSE) के Mains Exam के लिए हो जाता है बशर्तें उसके Gs 2nd paper में 33% अंक हों।

Pre. paper 1st का syllabus- अंक- 200…

1. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वर्तमान घटनाएँ (current affairs)

2. भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

3. भारतीय एवं विश्व का भूगोल – भारत और विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल

4. भारतीय राजनीति और शासन – सम्विधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकारों सम्बन्धी मुद्दे आदि

5. आर्थिक और सामाजिक विकास- सतत विकास, गरीबी समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहलें आदि

6. पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और मौसम परिवर्तन से सम्बन्धित सामान्य मुद्दे आदि

7. सामान्य विज्ञान

Pre. paper 2nd का syllabus- अंक- 200…

(यह एक क्वालीफाइंग पेपर होता है जिसमें 33% अंक यानि 66 अंक की जरूरत है)

1. बोधगम्यता

2. संचार कौशल और वैयक्तिक कौशल

3. तार्किक कौशल और विश्लेषणात्मक क्षमता

4. निर्णय लेना एवं समस्या समाधान

5. Math (10th standard)

6. English (10th standard)

7. सामान्य मानसिक योग्यता

2 मुख्य परीक्षा (Mains Exam)…

इस परीक्षा में कुल 9 papers होते हैं। लेकिन उनमें से केवल 7 papers के अंक अंतिम मेरिट रैंकिंग के लिए जोड़े जाते हैं। बाकी के 2 papers सिर्फ क्वालीफाइंग होते हैं।

क्वालीफाइंग पेपर्स- पेपर अ और पेपर ब…

पेपर- अ- भारतीय भाषा

भारतीय भाषाओं में से एक भाषा, जो सम्विधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है, उसे उम्मीदवार द्वारा चयनित किया जाता है। यह प्रश्नपत्र अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के रहने वाले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य नहीं होता है। यह पेपर 300 अंक का होता है इस पेपर में क्वालीफाइंग अंक 30% होते हैं।

1. बोधगम्यता

2. संक्षिप्त लेखन

3. संक्षिप्त लेख

4. शब्द प्रयोग व शब्द भण्डार

5. अंग्रेजी से भारतीय भाषा में तथा भारतीय भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद करना

पेपर- ब- English

यह पेपर 300 अंक का होता है। इस पेपर में क्वालीफाइंग अंक 25% होते हैं।

1. Comprehension of given passages

2. Precis Writing

3. Short Essay

4. Usage and Vocabulary

मेरिट रैंकिंग वाले 7 papers…

1. निबंध- 250 अंक

2. GS 1st (भारतीय विरासत और संस्कृति, समाज, विश्व का इतिहास और विश्व का भूगोल)- 250 अंक

3. GS 2nd –(शासन व्यवस्था, राजनीति, सम्विधान, सामाजिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्ध)- 250 अंक

4. GS 3rd (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन)- 250 अंक

5. GS 4th (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और एप्टीट्यूड)- 250 अंक

6. Optional subject- paper 1st- 250 अंक

7. Optional subject- paper 2nd- 250 अंक

आप इनमें से किसी एक subject का optional subject के रूप में चयन कर सकते हैं…

  1. Agriculture
  2. Animal Husbandry and Veterinary
  3. Anthropology
  4. Botany
  5. Chemistry
  6. Civil Engineering
  7. Commerce and Accountancy
  8. Economics
  9. Electrical Engineering
  10. Geography
  11. Geology
  12. History
  13. Law
  14. Management
  15. Mathematics
  16. Mechanical Engineering
  17. Medical Science
  18. Philosophy
  19. Physics
  20. Political Science and International Relations
  21. Psychology
  22. Public Administration
  23. Sociology
  24. Statistics
  25. Zoology

Literature of any one of the following languages: Assamese, Bengali, Bodo, Dogri, Gujarati, Hindi, Kannada, Kashmiri, Konkani, Maithili, Malayalam, Manipuri, Marathi, Nepali, Oriya, Punjabi, Sanskrit, Santali, Sindhi, Tamil, Telugu, Urdu and English.

3 साक्षात्कार (Interview)- 275 अंक

कुल योग= 2025 अंक

(लिखित परीक्षा 1750 अंक + साक्षात्कार 275 अंक).

To Know more about Indian Currency in Hindi- Click Here

Article अच्छा लगने पर Share करें और अपनी प्रतिक्रिया Comment के रूप में अवश्य दें, जिससे हम और भी अच्छे लेख आप तक ला सकें। यदि आपके पास कोई लेख, कहानी, किस्सा हो तो आप हमें भेज सकते हैं, पसंद आने पर लेख आपके नाम के साथ Bhannaat.com पर पोस्ट किया जाएगा, अपने सुझाव आप Wordparking@Gmail.Com पर भेजें, साथ ही Twitter@Bhannaat पर फॉलो करें।

धन्यवाद !!!


Spread the love
bhannaatadmin Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *