Secret Information About Money History In Hindi

Secret Information About Money History In Hindi
Spread the love

Secret Information About Money History In HindiSecret Information About Money In Hindi… पैसों के बारे में जानकारी

Money मतलब पैसा ,हम सब लोग पैसे को जानते हैं इसे उपयोग भी करते हैं, लेकिन क्या आप रुपए और सिक्कों में छुपे हुए Symbols को पहचानते हैं, शायद नहीं… बहुत ही कम लोगों को Symbols के बारे में पता होता है सिक्कों में एक Hidden Symbol होता है जिससे यह पता चलता है कि, यह सिक्का कहाँ और किस Printing Mill में छपा है? जहाँ पैसे छापे जातें हैं उस जगह को Mint या Hindi में टकसाल कहते हैं

। Secret Information About Money In Hindi

Information About Money In Hindi: ↓

Sikko में नीचे Bottom में कुछ तरह के Sign या Symbol बने होते हैं, जैसे Star, Diamond, Circle, M Mark आदि. इन सभी Symbols को देख कर पता लगाया जा सकता है कि, ये सिक्के कहाँ और कब बने हैं?

मुंबई मिंट (Mumbai Mint)

यहाँ के बने सिक्कों पर डायमंड शेप का डॉट बना होता है। यह ठीक सिक्के पर अंकित निर्माण वर्ष के नीचे होता है।

Secret Information About Money

‘B’ मार्क

सिक्के में लिखी डेट के नीचे बना ‘B’ मार्क भी मुम्बई मिंट का ही होता है। (देखें तस्वीर में)

स्टार मार्क और डायमंड शेप ( Star Marked Or Diamond Shaped)

हैदराबाद मिंट के सिक्कों पर तारीख के नीचे स्टार का मार्क बना होता है। किसी-किसी में डॉट डायमंड शेप मार्क भी होता है। सिक्के में लिखी डेट के नीचे डायमंड और उसके बीच में डॉट का मार्क भी हैदराबाद मिंट का ही होता है। (देखें तस्वीर में)

‘M’ Mark (मार्क)

1996 के बाद से छपे कई सिक्को में ‘M’ का निशान बन कर आने लगा। ये सिक्का भी मुम्बई मिंट का ही होता है। तस्वीरों में देखें सिक्के में लिखी तारीख के नीचे ‘M’ लिखा हुआ है।

यहाँ के बने सिक्कों पर डायमंड शेप का डॉट या Point बना होता है। यह ठीक सिक्के पर अंकित निर्माण वर्ष के नीचे होता है । मुम्बई मिंट भी भारत की सबसे पुरानी मिंट में से एक है। इसका निर्माण अंग्रेजों ने किया था। उस वक्त भी मुम्बई अंग्रेजों के आर्थिक पहलुओं के लिहाज से अच्छा क्षेत्र था ।

मुंबई मिंट (Mumbai Mint) Secret Information About Money History In Hindi

हैदराबाद मिंट (Hyderabad Mint)

हैदराबाद मिंट साल 1903 में हैदराबादी निजाम की सरकार ने स्थापित किया था। साल 1950 में भारत सरकार ने इसे अपने अधिकार में ले लिया था।

नोएडा मिंट (Noida Mint)

नोएडा मिंट को 1986 में स्थापित किया था और 1988 से यहाँ से स्टेनलेस स्टील के सिक्कों का निर्माण शुरु हुआ था । नोएडा मिंट के सिक्कों पर जहाँ छपाई का वर्ष अंकित किया गया है उसके ठीक नीचे छोटा और ठोस डॉट होता है। इसे सबसे पहले 50 पैसे के सिक्के पर बनाया गया था। 1986 में इन सिक्कों पर ये मार्क अंकित किया जाना शुरु हुआ था।

कलकत्ता मिंट (Kolkata)

कलकत्ता मिंट की शुरुआत अंग्रेजी हुकूमत के दौरान हुई थी। साल 1859 में पहली बार इस टकसाल में सिक्के का निर्माण किया गया था। हालाँकि, उस समय का बना सिक्का अंग्रेजी हुकूमत अपने साथ ही ले गई थी। कलकत्ता मिंट के सिक्कों पर कोई मिंट मार्क नहीं होता। दरअसल, अंग्रेजी हुकूमत के दौरान से ही कलकत्ता मिंट में जो सिक्के बनते थे उन पर कोई मार्क नहीं था। जबकि मुम्बई मिंट शुरु होने के बाद उनमें मार्क का इस्तेमाल किया गया था। पहचान के लिए कलकत्ता मिंट के सिक्कों पर कोई मार्क नहीं दिया गया।

टूटे डायमंड का चिन्ह (Today Diamond’S Symbol)

तस्वीर में देखें, सिक्के में छपी तारीख के नीचे एक डायमंड टूटा नजर आ रहा है। ये चिन्ह भी हैदराबाद मिंट का चिन्ह है। हैदराबाद मिंट की शुरुआत में स्टार मार्क का इस्तेमाल किया गया। बाद में इसे बदलकर डायमंड शेप में लाया गया और उनमें से कुछ सिक्कों में टूटा डायमंड भी शामिल है।

The Sole Mint सोल मिंट Secret Information About Money History In Hindi

रॉयल कनाडा मिंट (Royal Canada Mint)

ओटावा स्थित कनाटा मिंट के बने सिक्कों पर सन के नीचे ‘C’ का मार्क बना होता है। जैसा कि, तस्वीर में दिखाया गया है। 2 जनवरी 1908 में इसकी शुरुआत हुई थी। इस साल कनाडा मिंट के बने सिक्कों को बेस्ट सिक्कों का अवार्ड भी मिला है।

द सोल मिंट, कोरिया की टकसाल का नाम है। यहाँ बने सिक्कों पर स्टार मार्क होता है। कोरियन मिंट की शुरुआत कहने को तो 998 Ad में हो गई थी, लेकिन करंसी सिक्के बनाने का काम 1910 से शुरू हुआ।

रॉयल मिंट लंदन  (Royal London Mint)

बर्मिंघम स्थित रॉयल मिंट में बने सिक्कों पर उसके पब्लिश सन के नीचे छोटा सा डॉट का मार्क होता है। इसकी शुरुआत ब्रिटेन की महारानी ने 1968 में की थी। रॉयल मिंट में एक सप्ताह में 90 मिलियन सिक्कों का निर्माण होता है। जबकि एक साल में लगभग 5 बिलियन सिक्कों का निर्माण यहाँ किया जाता है।

मास्को मिंट (The Moscow Mint)

मास्को में बने सिक्कों ओवल के आकार के साथ Mmd लिखा होता है। इसकी शुुरुआत 1942 में की गई। रूस में स्थित इस मिंट की खासियत है कि, यहाँ दूसरे देशों के लिए भी सिक्के तैयार किए जाते हैं। इस मिंट में भारत के लिए भी सिक्के तैयार किए गए हैं। हालांकि, मॉस्को मिंट ज्यादातर मेडल और बैज(Badges) का निर्माण करती है।

हीटन प्रेस मिंट, यूके (Hiten Press Mint, Uk)

हीटन मिंट में बने सिक्कों की डेट की लास्ट डिजिट के नीचे ‘H’ मार्क बना होता है। ये हीटन को दर्शाता है। इसकी शुरुआत ब्रिटिश बिजनेसमैन रॉल्फ हीटन ने 1950 में की थी। ये एक प्राइवेट फर्म थी। हालाँकि, हीटन ने सिक्के बनाने में लंदन की रॉयल मिंट की मदद ली थी।

मेक्सिको सिटी मिंट (Mexico City Mint)

मेक्सिको सिटी मिंट में बने सिक्कों पर डेट के नीचे M और O का मार्क होता है। मेक्सिको मिंट की गिनती सबसे पुराने मिंट में होती है। इसकी शुरुआत 1553 में हुई थी। अमेरिकी द्वीप में इस मिंट को सबसे पुराना माना जाता है।

To Know more about CV Raman Quotes in Hindi- Click Here

Article अच्छा लगने पर Share करें और अपनी प्रतिक्रिया Comment के रूप में अवश्य दें, जिससे हम और भी अच्छे लेख आप तक ला सकें। यदि आपके पास कोई लेख, कहानी, किस्सा हो तो आप हमें भेज सकते हैं, पसंद आने पर लेख आपके नाम के साथ Bhannaat.com पर पोस्ट किया जाएगा, अपने सुझाव आप Wordparking@Gmail.Com पर भेजें, साथ ही Twitter@Bhannaat पर फॉलो करें।

धन्यवाद !!!


Spread the love
bhannaatadmin Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *